चूल्हा-चौका, रिंग के बाद अब चुनाव: छा गई प्रत्याशी
Source:
सलवार-सूट में रिंग में उतरने वाली भारत की पहली महिला WWE रेसलर कविता दलाल सियासी पिच पर ताल ठोंक रही हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव में वह AAP के टिकट पर मैदान में उतरी हैं।
Source:
कविता दलाल जुलाना सीट से रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। कविता जींद जिले की ही रहने वाली हैं। उनकी शादी बागपत के बिजवाड़ा गांव के गौरव तोमर से हुई है।
Source:
WWE से पहले कविता दलाल वेटलिफ्टर थीं। 2016 में साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता और उसी साल खली की अकादमी जॉइन कर WWE की ट्रेनिंग ली।
Source:
खली अकादमी से ट्रेनिंग बाद 2017 में WWE का कॉन्ट्रेक्ट मिला और 2018 में WWE रिंग में उतरी। उसी साल नेक्स लाइव इवेंट में डेब्यू की। माय यंग क्लासिक टूर्नामेंट में खूब वाहवाही मिली।
Source:
कविता 5 भाई-बहन हैं। उनका जन्म जींद के जुलाना के मालवी गांव में हुआ। 2009 में शादी की, 2012 में मां बनी। फिर कुश्ती को छोड़ना चाहती थीं लेकिन पति से इंस्पायर होकर खेल जारी रखा।
Source:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेमस होने के बावजूद भी कविता जब घर पहुंचती हैं तो खाना बनाती हैं, पशुओं को चारा खिलाती हैं और सभी तरह के घरेलू काम करती हैं।
Source:
कविता दलाल 4 साल अमेरिका में बिताने के बाद देश लौटीं। पहले कविता देवी नाम से फेमस थीं। सूट-सलवार में रिंग में उतरने का उनका वीडियो काफी वायरल हुआ और खूब सुर्खियों में रहीं।
Source:
विनेश फोगाट जब जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रही थीं, तब कविता दलाल ने उनका समर्थन किया, प्रदर्शन में शामिल हुईं।
Source:
कविता दलाल अब विनेश फोगाट के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। वह जिंद की बेटी हैं और विनेश फोगाट वहां की बहू हैं। विनेश के हसबैंड जुलाना के पहलवान सोमवीर राठी हैं।
Source:
Thanks For Reading!
Janmashtami 2025 kab hai: 15 या 16 अगस्त! जन्माष्टमी कब की है ?
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/entertainment/Janmashtami-2025-kab-hai--15-या-16-अगस्त-जन्माष्टमी-कब-की-है/4765